-
कोटा। बूंदी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 के किनारे स्थित एक ढाबे में कर्मचारियों ने 23 वर्षीय युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कोटा जिले के प्रेम नगर इलाके के निवासी नितिन खटीक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अभी पकड़ा नहीं जा सका है।.