-
इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद से लापता विवादास्पद पाकिस्तानी प्रस्तोता और यूट्यूबर इमरान रियाज खान सुरक्षित घर लौट आए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी हैं। रियाज खान (47) के यूट्यूब पर 30 लाख से अधिक फॉलोवर हैं।.