-
गुवाहाटी। असम सरकार में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया और इस दौरान राज्य में करीब सात घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं। राज्य भर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं सुबह साढ़े आठ बजे से शाम चार बजे तक निलंबित की गई हैं।.