IAS TRANSFER NEWS : यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाई है। कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग की ओर से प्रदेश में 33 IAS अधिकारियों का तबादले की सूची जारी की है। जिसमें कई जिलों में DM बदल दिए गए हैं।

वहीं, कई सालों से जिलाधिकारी और उसके बाद वाराणसी के मंडल आयुक्त के तौर पर तैनात रहे कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया गया है।
तबादले के आदेश 21 अप्रैल 2025 को देर रात जारी किए गए और और अधिकारियों को तत्काल नए पदों की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जिनकी सूची निम्न है।