Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में ऑटो पलटने से ऑटो चालक सहित छह सवारियां घायल एक की हालत नाजुक

July 7, 2024

फरीदाबाद में ऑटो पलटने से ऑटो चालक सहित छह सवारियां घायल एक की हालत नाजुक

फरीदाबाद के नेशनल हाईवे नंबर 19 पर सूरदास मेट्रो स्टेशन के सामने एक कार के ओवरटेक करने के चलते सवारियों से भरा ऑटो पलट गया । जिसके चलते ऑटो में बैठी छ सवारी सहित ऑटो चालक घायल हो गए। घायलों में एक सवारी को काफी गंभीर चोट आई थी जिसे बादशाह खान सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

वियो। तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह नजारा फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल का है जहां पर सभी घायलों को इलाज के लिए लाया गया है। बता दें की ऑटो में बैठी सवारी आदित्य और एक अन्य व्यक्ति के साथ ऑटो में पीछे चार लड़कियां बैठी थी सभी ऑटो के नीचे दब गए थे जिन्हे राह चलते लोगों ने ऑटो के नीचे से बाहर निकाला सभी को अपनी गाड़ी में बैठकर बादशाह खान सिविल अस्पताल इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने एक घायल सवारी जिसका नाम पता मालूम उम्र 40 वर्ष को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।बता दें कि रेफर की गई घायल सवारी के पास से कोई भी ऐसा सामान नहीं मिला जिससे कि उसकी पहचान हो सके।

वहीं ऑटो चालक राहुल को भी इस हादसे में ऑटो के नीचे दबने के चलते काफी चोट आई है राहुल को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी है। गनीमत रखे की ऑटो में बैठी चारों लड़कियों को हल्की-फुल्की चोटें आई थी उन्हें भी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी घायल लड़कियों ने केवल इतना बताया की वह बल्लभगढ़ से एनआईटी फरीदाबाद की एक नंबर मार्किट के लिए चलीं थी।

ऑटो चालक राहुल ने बताया कि वह अपने दोस्त आदित्य के साथ ऑटो में एक नंबर मार्केट के लिए बल्लभगढ़ से चार लड़कियों को बैठ कर चला था वहीं से एक अन्य सवारी भी उनके ऑटो बैठी थी जिसे बाटा मोड़ पर उतरना था लेकिन जैसे ही उनका ऑटो सूरदास मेट्रो स्टेशन के सामने गुडियर कंपनी के पास पहुंचा कि सामने एक गाड़ी उन्हें दिखाई दी उनके ऑटो के पीछे पुलिस राइडर मोटरसाइकिल पर बैठकर आ रही थी पीछे आ रही पुलिस को देखकर उनके सामने वाले कार चालक ने कार की रेस बढ़ा दी और ओवरटेक करते हुए उसने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। जिसके चलते ऑटो सीधे हाथ की तरफ सड़क पर लगी ग्रिल के ऊपर पलट गया जिसके चलते सीधे हाथ की ओर बैठे एक सवारी को काफी गंभीर चोट आई ऑटो पलटने के चलते खुद उसका पांव ऑटो में फंस गया और कार चालक उन्हे टक्कर मार कर भाग गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें