Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में मासूम का शव तलाब में मिला, पुलिस करती रही तहकीकात, 3 दिन पहले पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत

May 5, 2024

सोनीपत में मासूम का शव तलाब में मिला, पुलिस करती रही तहकीकात, 3 दिन पहले पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस को एक तालाब से 8 वर्षीय बच्चे का शव मिला है। बच्चे का शव निर्वस्त्र हालत में मिला। आस पास देखने पर भी बच्चे के कपड़े पुलिस को कहीं भी पड़े नहीं मिले। पुलिस ने बच्चे की हत्या के बाद शव को तलाब में फेंकने की आशंका जताई है।

मृतक बच्चे की पहचान 8 वर्षीय कार्तिक निवासी खरखौंदा के ब्राह्मण मोहल्ले के रूप में हुई है। कार्तिक के पिता सोनू ने 3 दिन पहले ही बेटे के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। सोनू ने बताया की उस रोज कार्तिक घर पर ही था, और घर से बाहर खेलने गया हुआ था। जब काफी देर तक वह नही लौट तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।

पिता सोनू ने बताया की कहीं कोई सुराग ना मिलने पर कार्तिक के गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद रविवार सुबह सूचना मिलने पर बस स्टैंड के निकट वाले तलाब पर पहुंचे। सूचना मिली थी की तलाब में एक 8 वर्षीय बच्चे का शव मिला है।

शव की पहचान करने पर पाया की शव कार्तिक का ही है। जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस टीम के साथ–साथ मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस ने बच्चे के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया है।

एसीपी जीतसिंह बेनीवाल के अनुसार बच्चे की मौत के असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगी। लेकिन बच्चे के शरीर से उसके कपड़े गायब है। जिससे उसकी हत्या होने की आशंका है।पुलिस टीम मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। छानबीन में पुलिस टीम और सुराग एकत्र करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। आगामी कार्यवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें