Site icon Dainik Savera Times

शगुन समारोह में 16 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

(भिक्खीविंड/खालड़ा) : हलका खेमकरण के अधीन आते गांव आसल उतार में शगुन समागम में चल रहे डीजे पर पर्चियां इकट्ठी कर रहे 16 वर्षीय युवक की समारोह में आए रिश्तेदार ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। थाना वल्टोहा की पुलिस द्वारा मृतक युवक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृतक युवक की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह वासी गांव अलगों कोठी के रूप में हुई है जो अलगो कोठी में ही डीजे पर काम करता था। मृतक युवक के पिता अंग्रेज सिंह और मां निंदर कौर अपने बेटे को खोने के सदमे में हैं। आपको बता दें कि सुरजीत सिंह का एक भाई और दो बहनें हैं। सुरजीत सिंह घर से गरीब था, इसलिए वह अक्सर विवाह समागमों में डीजे वालों के साथ जाता था और समारोह के दौरान रुपए इकट्ठे करता था। पत्रकारों से बात करते सुरजीत सिंह की मां निंदर कौर ने कहा कि उनका बेटा डीजे पर पर्चियां इकट्ठा करने के लिए जाता था, लेकिन बीती रात समारोह में आए रिश्तेदार ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जब इस मामले को लेकर वल्टोहा पुलिस स्टेशन में मैडम सुनीता बावा से बात की तो उन्होंने कहा कि परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version