Site icon Dainik Savera Times

जोगिंद्रनगर में 17 साल की नाबालिग लड़की ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

जोगिंदर नगर में देर शाम एक जमा दो की छात्रा द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की घटना पेश आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर उप मंडल की चौंतड़ा पंचायत के भगेहड़ गांव की पल्लवी उम्र 17 वर्ष ने घर के अंदर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।घर वालों को पता लगने पर उसे तुरंत सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पल्लवी चौंतडा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमा दो कक्षा की छात्रा थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था। बताया गया कि वह गत कुछ माह से डिप्रेशन में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की 17 वर्ष की लड़की ने घर पर फंदा लगा कर आत्महत्या की है।पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।परिवार के सदस्यों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version