Site icon Dainik Savera Times

चौपाल मार्ग पर कारगोली नाला के पास बंधु ढांक स्थान पर हुए एक्सीडेंट में 3 लोगो की मौत

चौपाल मार्ग पर कारगोली नाला के पास बंधु ढांक  स्थान पर एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने का मामला सामने आया है। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को यह मामला दिन के समय पेश आया है जब गाड़ी नम्बर UK 07Z-9695 कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चार लोग  सवार थे। चौथे व्यक्ति की तलाश जारी, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इस बारे में पुलिस को सूचना कर दिया गया है और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। 

Exit mobile version