Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल: द्रुबल में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 70 लाख: रेणु राणा

जोगिंदर नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत द्रुब्बल में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान रेनू राणा द्वारा की गई। रेणु राणा ने कहा कि लोगों ने बढ़-चढ़ ग्राम सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई जिसके चलते ग्राम सभा का कोरम पूरा हुआ।इसके लिए पंचायत प्रधान ने जनता का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। पंचायत प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों के लिए अनुमानित 70 लाख रूपये बजट के प्रस्ताव पारित किए हैं।इन विकास कार्यों से पंचायत के कुल 933 परिवार जिसमें 120 परिवार बी.पी.एल. में शामिल हैं,को लाभ पहुंचेगा। ग्राम सभा के दौरान प्रधान रेनू राणा ने पंचायत में हो रहे विकासात्मक कार्यों का उल्लेख किया। पंचायत प्रधान रेनू राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्राम पंचायत द्रुब्बल में कई विकासात्मक कार्य सुचारु रूप से चल रहे हैं। इसी संदर्भ में अगले वर्ष के लिए मनरेगा की सेल्फ पारित की गयी।

Exit mobile version