Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूनान में समोस तट के समीप समुद्र में एक नौका डूबी, 6 बच्चों एवं 2 महिलाओं की मौत

November 26, 2024

यूनान में समोस तट के समीप समुद्र में एक नौका डूबी, 6 बच्चों एवं 2 महिलाओं की मौत

Greece News : यूनान के समोस द्वीप से सटे समुद्र में प्रवासियों को ला रही एक नौका के डूब जाने से छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी। तटरक्षक बल ने बताया कि एक अन्य द्वीप पर एक अलग दुर्घटना में, 27 प्रवासियों के एक छोटी नाव में चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। किसी के लापता होने की सूचना नहीं है।
तटरक्षक बल ने बताया कि पहली दुर्घटना में बाल -बाल बच गये 36 लोग समोस में एक तट पर पाए गए जबकि तीन अन्य को पहले ही बचा लिया गया था।
उसके अनुसार यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या कोई और अब भी लापता है। नाव पर सवार लोगों की राष्ट्रीयता का पता नहीं चल पाया है।

बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश करने में जुटे
तटरक्षक बल ने कहा कि एक गश्ती जहाज, एक जीवनरक्षक नौका, एक नौसेना जहाज, एक हेलीकॉप्टर और अन्य बचावकर्मी संभावित रूप से लापता लोगों की तलाश करने में जुटे हैं क्योंकि जो लोग बच गये हैं, वे बता नहीं पा रहे हैं कि नौका में कुल कितने लोग सवार थे।
अधिकारियों ने छह बच्चों और दो महिलाओं के शव मिलने की पुष्टि की है।
यूनान के प्रवासन मंत्री निकोस पानागिओटोपोलोस ने इस घटना की निंदा की और संगठित प्रवासी तस्कर समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निश्चय किया।
उन्होंने कहा, ‘‘समोस में नौका डूबने से छह बच्चों सहित आठ मासूम लोगों की जान चली गई, जिससे हम दुख और गुस्से से भर गए हैं। मानव जीवन का व्यापार करने वाले अपराधियों को (उनकी गतिविधियों को) बख्शा नहीं जाएगा।’’
पूर्वी एजियन सागर में समोस और अन्य द्वीप, पास के तुíकये तट से अवैध रूप से यूरोपीय संघ में प्रवेश करने वाले प्रवासियों के लिए प्रमुख पारगमन मार्ग के रूप में उपयोग किये जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें