Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में एक अकेले युवक पर बदमाशों के झुंड ने किया कातिलाना हमला, डरा देंगी CCTV की ये तस्वीरें

September 10, 2023

पानीपत में एक अकेले युवक पर बदमाशों के झुंड ने किया कातिलाना हमला, डरा देंगी CCTV की ये तस्वीरें

पानीपत के समालखा कस्बे से बदमाशों की गुंडागर्दी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां हथियारों से लैस कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू और बर्फ तोड़ने के सामान से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसका एक सीसीटवी फुटेज भी सामने आया है। आप देख सकते हैं कि कैसे मोटरसाइकिल पर बैठे 2 युवकों में से एक पर बदमाश धावा बोल देते हैं। जान बचाने के लिए युवक भागने की कोशिश करता है लेकिन बदमाश उसे घेर लेते हैं और जानलेवा हमला कर देते हैं।

समालखा थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि नामुंडा निवासी युवक परवीन और उसका साथी किसी काम से समालखा आए थे। जिन पर गांव के ही कुछ युवकों ने बर्फ वाले सुबह से हमला कर दिया। हमलावर युवको में से एक दो लड़के गांव से बाहर के है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें