Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने जा रही बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 24 घायल

August 15, 2024

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने जा रही बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 24 घायल

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के गुलौहा गांव के निकट चुनहाई पुलिया पर आज एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे उसमें सवार 24 बच्चे घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रहिकवार के बाल मंदिर आदर्श विद्यालय की बस 15 अगस्त के समारोह मे शामिल होने वाले छात्रों को लेकर जब परसमनिया पठार से रहिकवारा जा रही थी। उसी दौरान मिट्टी में फिसल कर पलट गयी। इस हादसे में घायल 24 बच्चों को नागौद के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें