Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना ढोलेवाल में रविवार सुबह तीन बजे तेज रफ्तार कार ने दो युवकों और एक पुलिस एएसआई को कुचला

January 29, 2024

लुधियाना ढोलेवाल में रविवार सुबह तीन बजे तेज रफ्तार कार ने दो युवकों और एक पुलिस एएसआई को कुचला

लुधियाना ढोलेवाल रविवार सुबह तीन बजे पुल पर एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने दो युवकों और एक पुलिस एएसआई को कुचल दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि एएसआई और एक अन्य युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत युवक को राहगीर को लूटते देख उसने पुलिस चौकी से पुलिस को बुला लिया और पुल पर खड़ा था तभी तेज रफ्तार एंडेवर ने उसे टक्कर मार दी। फिर गाड़ी डिवाइडर से टकराई और उसके बाद खड़ी वैन से जा टकराई हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। हादसे में मरने वाले युवक की पहचान हरदीप सिंह विक्की (33) निवासी शेरपुर (लुधियाना) के रूप में हुई है। वह शहर में कूरियर का काम करता था। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें