Site icon Dainik Savera Times

मथुरा में हुआ दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की हुई मौत एक घायल

मथुरा: मथुरा जिले के दो अलग अलग स्थानों में बुधवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार आज शाम कोसी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अजीजपुर गांव के पास छाता से कोसी की ओर एक ही मोटरसाइकिल को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। इनमें से दीपू (18) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तरूण (19) और हरिओम (18) ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

इससे पहले आज सुबह नौझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 75 पर नाेएडा से लखनऊ जा रही कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई जिससे 75 वर्षीय गोपीनाथ की मौके पर ही मौत हो गई जब कि उनकी पत्नी 70 वर्षीय प्रमिला और 45 वर्षीय बेटे आशीष मेल्होत्रा को घायल हो जाने के कारण अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान प्रमिला की मृत्यु हो गई। बेटे आशीष की हालत गंभीर बताई जाती है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि कार को पहले क्रेन से पीछे किया गया फिर काटकर घायलों को बाहर निकाला गया ।

Exit mobile version