Site icon Dainik Savera Times

एकतरफे प्यार में पड़े युवक ने कॉलेज छात्रा की करी हत्या, खुद को भी किया मौत के हवाले

शिवगंगा (तमिलनाडु): तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के मदागुपट्टी में लोमहर्षक घटना में गुरुवार को एक 22 वर्षीय युवक ने एकतरफा प्यार में एक कॉलेज लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि युवक आकाश को शिवगंगा में सरकारी महिला कला महाविद्यालय की तीसरे वर्ष की छात्रा एम.मोनिशा (20) से प्यार हो गया। लड़की, जो आकाश की रिश्तेदार है, ने उसके प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

Exit mobile version