Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

6 महीने बाद जेल से बाहर आए AAP सांसद Sanjay Singh, आप समर्थकों ने उनका फूलों से किया स्वागत

April 3, 2024

6 महीने बाद जेल से बाहर आए AAP सांसद Sanjay Singh, आप समर्थकों ने उनका फूलों से किया स्वागत

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार रात तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आते ही उन्होंने आप समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये संघर्ष करने का समय है। आप समर्थकों ने फूलों से उनका स्वागत किया। जेल के सभी ताले टूटेंगे और सारे नेता छूटेंगे। आप नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा होने पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है। यह वक्त संघर्ष करने का है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है, हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी छूटेंगे।

‘6 महीने पहले अरेस्ट हुए थे संजय’

ईडी ने संजय सिंह 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। ED की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपए का चंदा लेने का जिक्र है. इसको लेकर ही 4 अक्टूबर को ED उनके घर पहुंची थी और उनसे 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन जैसे ही संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी तो AAP नेताओं ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है।

आप सांसद संजय सिंह को जमानत पर रिहाई देते हुए ट्रायल कोर्ट ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। जिन्हें संजय सिंह ने माना। बता दें कि संजय सिंह की रिहाई से पहले उनकी पत्नी अनीता सिंह ने 2 लाख रुपये का बेल बॉन्ड भी भरा।
*संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी करने पर रोक
*आप सांसद संजय सिंह दिल्ली-एनसीआर बिना इजाजत छोड़कर नहीं जा सकते
*कहीं भी जाते वक्त संजय सिंह को अपने मोबाइल फोन की लोकेशन ऑन रखनी होगी
*आप सांसद संजय सिंह देश छोड़कर नहीं जा सकते
*उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें