Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई पंजाब रोडवेज की बस

अमृतसर: खबर यह है कि अमृतसर हाईवे के पास मालीयां के फ्लाई ओवर पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है क्योंकि कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो हो जाती है। मिली जानकारी यह पता चला है कि फ्लाईओवर पर एक ट्रक खड़ा था इसी के दौरान पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस समेत तीन गाड़ियां उस ट्रक से टकरा गईं। जिससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।

इस टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गए है। वहीं दूसरी तरफ इस हादसे में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लोगों को बस मामूली चोटें आई है।

Exit mobile version