Site icon Dainik Savera Times

Accident: हाइवा और स्कॉर्पियो की टक्कर में छह लोगों की मौत, पांच घायल

पटना: बिहार में पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हाइवा और स्कार्पियो के बीच हुयी टक्कर में चार महिला समेत छह लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नवादा जिले के नरहट थानाक्षेत्र के हमीरपुर बारा निवासी मुकेश कुमार के पुत्र हीरालाल के मुंडन समारोह में हिस्सा लेने के लिये स्कार्पियो पर सवार लोग बाढ़ के उमानाथ मंदिर जा रहे थे। इस दौरान मानसरोवर पेट्रोल पंप से निकट तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़े हाइवा में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कार्पियो पर सवार चार महिला समेत छह लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान करहरिया बेलदारी गांव निवासी फुलवा देवी (52), कमला देवी (55)नीरज कुमार (25), तथा हमीरपुर बारा निवासी पार्वती देवी (50) ,निर्मला देवी (50) और रिशु कुमारी (05) के रूप में की गयी है। घायलों का इलाज पटना के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Exit mobile version