Site icon Dainik Savera Times

Accident: ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की हुई मौत, एक घायल

भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।

सुल्तानगंज के पुलिस उपाधीक्षक प्रियरंजन ने यहां बताया कि इस थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव के पास सुल्तानगंज – तारापुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्ता ट्रैक्टर ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को सुल्तानगंज के रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version