Site icon Dainik Savera Times

बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान में लगा वायु का हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

नयी दिल्ली: बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान में लगे वायु सेवा के एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर को बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण आपात स्थिति में बाढ़ के पानी में उतरना पड़ा, हालांकि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया,“ बिहार के बाढ़ प्रभावित सीतामढ़ी सेक्टर में राहत और बचाव अभियान में लगे वायु सेवा की एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर को तकनीकी तकनीकी खराबी के कारण एहतियातन बाढ़ के पानी में उतरना पड़ा। हेलीकॉप्टर के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और इस घटना में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।”

वायु सेना ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार यह घटना हेलीकॉप्टर का इंजन फेल होने के कारण हुई है।

Exit mobile version