Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पुलिस हेड-कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

June 8, 2024

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पुलिस हेड-कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की शहर इकाई ने शनिवार को यहां सिडको पुलिस स्टेशन में एक शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पुलिस हेड-कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी गणेश अंबादास नागरे (48) ने शिकायतकर्ता से सिडको इलाके के अधिकार क्षेत्र में अपना रेत ट्रक चलाने की अनुमति देने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें