Site icon Dainik Savera Times

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया 

चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले 73 दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात के बाद अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी और 2 लाख रुपये के सेवानिवृत्ति लाभ की घोषणा की।आशा कार्यकर्ता यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष सुरेखा ने कहा कि ढाई माह से चली आ रही हड़ताल समाप्त कर दी गई है और अब आशा कार्यकर्ता अपने काम पर लौट जाएंगी।
सुरेखा ने कहा,  हमने 73 दिन से चली आ रही हड़ताल समाप्त कर दी है। कल सभी आशा कार्यकर्ता अपना काम शुरू कर देंगी।  एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खट्टर ने आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 2,100 रुपये की वृद्धि की घोषणा की, जिसके बाद अब यह राशि 6,100 रुपये हो गयी। उन्होंने इन र्किमयों के लिए 2 लाख रुपये के सेवानिवृत्ति लाभ की भी घोषणा की। सुरेखा ने कहा कि सरकार 2018 से लंबित कुछ बकाया जारी करने पर भी सहमत हुई है।
Exit mobile version