Site icon Dainik Savera Times

एक्शन में दिल्ली पुलिस, अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान तेज… 175 लोगों की हुई पहचान

Campaign against illegal Bangladeshis intensified Delhi Police

Campaign against illegal Bangladeshis intensified Delhi Police

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान में पुलिस ने 175 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की है। यह अभियान दिल्ली पुलिस द्वारा बांग्लादेशी प्रवासियों के सत्यापन के लिए चलाया गया था।

175 संदिग्ध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान

दरअसल, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार शाम 6 बजे से लेकर रविवार तक 12 घंटे तक बाहरी दिल्ली में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान में 175 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान की गई है। पुलिस ने इन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेने का काम शुरू कर दिया है।

एलजी के आदेश के बाद शुरू हुआ अभियान

आपको बता दें कि इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना के आदेश पर की गई थी। 10 दिसंबर को एलजी सचिवालय से अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी हुआ था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 11 दिसंबर से यह सत्यापन अभियान तेज कर दिया।

पुलिस की कार्यवाही का तरीका

वहीं पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान और सत्यापन के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। इन टीमों को स्थानीय थानों, विदेशी प्रकोष्ठों और विशेष इकाइयों से कर्मियों को शामिल कर घर-घर जाकर जांच करने और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करने का निर्देश दिया गया है।

बिना दस्तावेजों के प्रवासियों पर बढ़ी चिंता

पुलिस ने बताया कि बिना दस्तावेजों के रह रहे प्रवासियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकती है। इस अभियान का उद्देश्य ऐसे अवैध प्रवासियों की पहचान करना और उन्हें कानूनी कार्रवाई के तहत पकड़ना है।

 

Exit mobile version