Site icon Dainik Savera Times

बरनाला में हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की मौत की खबर पर CM Mann ने जताया दुःख

चंडीगढ़ : बरनाला में रविवार रात कथित तौर पर चार नशे में धुत्त कबड्डी खिलाड़ियों ने एक हेड कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह दुखद खबर मिलने पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, कल शाम बरनाला में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। जिसमें पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की मौत हो गई। प्रशासन और पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी सजा दी जाएगी।’

”नाम बदला तो दूंगा 1 बिलियन डॉलर”

सीएम मान ने मृतक दर्शन सिंह के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की। उन्होंने यह भी कहा कि, सरकार परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता देगी और एचडीएफसी बैंक भी 1 करोड़ रुपये अलग से देगा। बहादुर पुलिसकर्मी के जज्बे को दिल से सलाम।

Exit mobile version