Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंपनी कमाण्डर की कुल्हाडी से प्रहार कर हत्या

February 18, 2024

कंपनी कमाण्डर की कुल्हाडी से प्रहार कर हत्या

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने आज सुबह सब्जी खरीदने गए एक कंपनी कमाण्डर की कुल्हाडी से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुटरू थाना के अंर्तगत जैगुर कैप में तैनात छत्तीसगढ आर्म्स फोर्स कंपनी कमाण्डर तेजराम भुआर्य एवं प्रधान आरक्षक श्याम बिहारी के साथ कैंप से लगभग 200 मीटर दूरी पर सब्जी लेने गए थे। अचानक अज्ञात दो नक्सलियों ने तेज राम भुआर्य को कुल्हाडी से मार कर हत्या कर दी। मृतक कंपनी कमाण्डर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर का रहने वाला था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें