टेक्सास: ब्लॉकचेन और वेब3 सॉफ्टवेर की प्रमुख कंपनी कॉन्सेंसिस ने मेटामास्क स्नैप्स को पुन: लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि मेटामास्क स्नैप्स यूजरों द्वारा मेटामास्क के साथ संवाद करने के तौर-तरीकों में जबरदस्त बदलाव लाने के लिए तैयार है। मेटामास्क दुनिया का सेल्फ-कस्टडी वेब3 प्लैटफॉर्म है, जो यूजरों को अभूतपूर्व नियंत्रण और कस्टमाइजेशन की सुविधा प्रदान करता है। स्नैप्स एक नई विशेषता और कार्यात्मकता है, जिसे भारतीय डेवलपररों सहित तृतीय-पक्ष डेवलपरों द्वारा विकसित किया गया है।
कॉन्सेंसिस ने मेटामास्क स्नैप्स किया लॉन्च

