Site icon Dainik Savera Times

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ जवान की हुई मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के केंद्री गांव के पास शुक्रवार को एक ट्रक ने बाइक सवार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान घोष साहू को टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाईश देकर रास्ता बहाल करने की कोशिश कर रही है। गुस्सा पुलिस और प्रशासन के प्रति फूट पड़ा जिन्होंने शव को घटनास्थल से हटाने की कोशिश की।

Exit mobile version