Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली पुलिस ने पकड़े 3 शार्प शूटर ,गैंगस्टर काला जठेड़ी के लिए करते थे काम

दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर काला जठेड़ी और कुलदीप रिठाला गैंग के 3 शार्प शूटरो को गिरफ्तार किया हैं। दरअसल आपको बता दे कि पुलिस को एक इनफार्मेशन मिली कि काला जठेड़ी गैंग के गुर्गे रिठाला गांव में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं।

इसके बाद रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ और एन्टी ऑर्गेनाइज्ड क्राईम सेल ने जॉइंट टीम बनाई। जॉइंट टीम ने रिठाला गांव की एक इमारत में छापेमारी की और वहां से 3 शार्प शूटरो को धरदबोरा। पुलिस को इनके पास से 2 पिस्टल और 7 कारतूस बरामद किए गए हैं। ये तीनो शूटर मनदीप उर्फ मोनू रोहतक और हरदीप मुकारसर पंजाब के रहने वाले है।

वही तीसरा शूटर सुनील शकूरपुर दिल्ली के रहने वाला हैं।बदमाशों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वो काला जठेड़ी के लिए काम करते हैं और अपने हैंडलर के निर्देशों पर वारदात को अंजाम दिया करते हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों शॉप शूटर रिठाला गांव में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे।

Exit mobile version