Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब बेचने से मना करने पर हुआ विवाद: एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

September 18, 2024

शराब बेचने से मना करने पर हुआ विवाद: एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

छपरा: बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को शराब बेचने से मना करने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि थाना क्षेत्र के रौजा पोखरा पश्चिम बिन टोली निवासी भजन महतो (55) के भाई बबन महतो ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि उसके उपर शराब व्यवसायी ढोड़ा महतो के द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया।जिसके बाद वह भागता हुआ घर आया और अपने बड़े भाई भजन महतो से चाकू लगने की बात कही।इसके बाद भजन महतो अभी ढोंढा महतो से मिलने जा ही रहा था कि तभी ढोड़ा महतो स्वयं भजन महतो के घर के बाहर ही मिल गया और उसने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें