Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांव के लड़के की इस हरकत से परेशान 16 वर्षीय लड़की ने कर ली ख़ुदकुशी

October 12, 2023

गांव के लड़के की इस हरकत से परेशान 16 वर्षीय लड़की ने कर ली ख़ुदकुशी

अमृतसर के गुरूवाली गांव में कल रात एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक 16 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली। लड़की को स्कूल जाते समय गांव के लड़के परेशान करते थे। जब लड़की ने यह बात अपने माता-पिता को बताई तो उन्होंने कहा कि हम बैठ कर समझाएंगे। लेकिन बीती रात जब परिवार जन्मदिन मनाने के लिए रिश्तेदार के घर गया था तब लड़की ने घर पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

पढ़े बड़ी खबरें : श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन हुए आसान, राष्ट्रपति मुर्मू ने श्रद्धालुओं को दिया बड़ा तोहफा

फिलहाल परिवार मीडिया के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है और जिसके बाद अमृतसर ग्रामीण के डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने पूरी जानकारी दी। डीएसपी का कहना है कि कल रात हमें सूचना मिली कि एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है और हमने दो नामजद आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। पूछताछ के बाद कल पर्चा दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। लड़कों ने यह बात कबूल की है कि वह लड़की को स्कूल आते जाते समय परेशान करते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें