Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद में सवारियों से भरी निजी बस में लगी आग, सवारियों में मचा हड़कंप

November 16, 2023

फतेहाबाद में सवारियों से भरी निजी बस में लगी आग, सवारियों में मचा हड़कंप

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के रतिया रोड पर एफसीआई गोदाम के सामने टोहाना से फतेहाबाद आ रही सवारियों से भरी निजी बस में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही सवारियों में हड़कंप मच गया। बस पूरी तरह से भरी होने के कारण आनन-फानन में उतरी सवारियों का सामान बस में ही रह गया और वो जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। करीब 20 मिनट आग बुझाने में लग गए।

जानकारी के मुताबिक निजी बस टोहाना रतिया होते हुए फतेहाबाद जा रही थी। बस करीब दो बजे फतेहाबाद के रतिया रोड पर एफसीआई गोदाम के सामने पहुंची। इस दौरान बस के इंजन में से धुंआ निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग लगनी शुरू हो गई। बस में सवार सवारियों की संख्या ज्यादा होने के कारण निकलने में टाइम लग गया और इतनी देर में आग पूरी तरह से फैल गई।

सवारियों के मुताबिक बस में करीब 100 यात्री मौजूद थे। छत पर भी लोग बैठे हुए थे। बस से निकलने में लोगों को समय लग गया और वह सामान नहीं निकाल पाए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल विभाग के कर्मचारी सतबीर ने बताया कि बस में आग बुझाने का यंत्र नहीं था। अगर यंत्र होता तो इंजन में लगी आग पर काबू पाया जा सकता था। वहीं बस चालक ने बताया कि रतिया चुंगी पर जब बस पहुंची तो उस समय में दुर्गंध आनी शुरू हुई बस चालक का कहना है कि बस में कुल 40 से 45 सवारियां ही मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें