Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मथुरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन चढ़ जाने की घटना के बाद पांच रेलकर्मी निलंबित 

September 28, 2023

मथुरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन चढ़ जाने की घटना के बाद पांच रेलकर्मी निलंबित 
आगरा:  मथुरा स्टेशन पर मंगलवार को प्लेटफार्म पर ईएमयू ट्रेन चढ़ जाने की घटना की जांच लंबित रहने तक उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के पांच र्किमयों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है लेकिन रेलवे ने उसे सत्यापित नहीं किया है। मंगलवार रात को यह घटना घटी थी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार रात में दिल्ली के शकूर बस्ती से आयी ईएमयू ट्रेन मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर चढ़ गयी थी। ट्रेन के कारण ओएचई लाइन भी प्रभावित हुई थी।
आगरा संभाग की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। हालांकि एनसीआर अधिकारियों ने इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमाशु शेखर उपाध्याय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस घटना के बाद पांच रेल र्किमयों को निलंबित कर दिया गया है। वे लोको पायलट गोंिवद हरिशर्मा, हेल्पर (विद्युत) सचिन, तकनीशियन 3 कुलजीत, तकनीशियन 1 बृजेश और हरबन कुमार हैं।’’उन्होंने कहा कि एक उच्चस्तरीय जांच समिति इस घटना की जांच के लिए बनायी गयी है। जब उनसे इस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हम इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करते हैं।’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या निलंबित र्किमयों में कोई घटना के वक्त नशे की हालत में था तो उन्होंने कहा कि ऐसा ब्योरा जांच समिति की रिपोर्ट के बाद ही सामने आयेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें