Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू की राजस्थान में सड़क दुर्घटना में हुई मौत

January 30, 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू की राजस्थान में सड़क दुर्घटना में हुई मौत

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी चित्रा सिंह के साथ अलवर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर यह सड़क हादसा मंगलवार शाम अलवर के नौगांवा (हरियाणा बॉर्डर) के पास खूशपुरी में हुआ है। हादसे में जसवंत सिंह जसोल की बहू चित्रा सिंह की मौत हो गई है. पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ 2018 में ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. मानवेंद्र भी अपने बेटे के साथ गंभीर रूप से घायल हुए हैं घायलों को अलवर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और दोनों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली से जयपुर जा रहा था परिवार

मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से जयपुर आ रहे थे, लेकिन अचानक से हाईवे पर उनकी गाड़ी पलट गई. हालांकि हादसे की वजह क्या रही वो अभी साफ नहीं है. हादसे में उनकी पत्नी की जान चली गई तो बेटे हमीर सिंह को शरीर में कई जगहों पर चोटें आई हैं. नाक और चेहरे पर चोट लगी हैं. मानवेंद्र सिंह की पसलियां टूट गई हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के नेता अस्पताल में मौजूद हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें