Site icon Dainik Savera Times

‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ के तहत चार साइबर ठग गिरफ्तार

भरतपुर: राजस्थान में डीग जिले के मेवात क्षेत्र में साइबर ठगों के सफाए के लिए जारी ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ के तहत कैथवाडा थाना क्षेत्र में पुलिस चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग काे निरुद्ध करके 10 मोबाइल फोन और 12 सिम बरामद की हैं।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सहायक उपनिरीक्षक जोगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने नांगल पहाड़ क्षेत्र में अरमान, (25) शहबाज (19), राहुल (20), लादेन (21) को गिरफ्तार, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया। उनसे पूछताछ के बाद कुछ अन्य साइबर ठगी में लिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version