Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gurdaspur पुलिस काे मिली बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय हथियार रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

January 20, 2024

Gurdaspur पुलिस काे मिली बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय हथियार रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

गुरदासपुर (अवतार सिंह) : गुरदासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय हथियार और नशीली दवाओं की तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है और 9 पिस्तौल, 10 मैगजीन और 35 गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने 15000 ड्रग मनी और 1.50 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है।

गुरदासपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसएसपी गुरदासपुर हरीश कुमार दायमा ने बताया कि डीएसपी आदित्य वारियर की अध्यक्षता में बनाई गई टीम ने दीनानगर के पास शुगर मिल पनियांड़ के पास लगाए गए हाईटेक नाके से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही के बाद ही एक महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफतार किया गया है, जिनके पास से 9 पिस्टल, 10 मैगजीन, 35 जिंदा रौंद,1.50 ग्राम हीरोइन और 15000 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियो ने महाराष्ट्र से यह हथियार मंगवाए थे और इनका जेल में बंद किसी गैंगस्टर के साथ झगड़ा चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह नजायज हथियार मंगवाए थे और यह लोग हथियार आगे बेचने का भी काम करते थे।

उन्होंने बताया कि महिला को छोड़कर पकड़े गए पांच आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनमें से मेहताब सिंह और कमलजीत सिंह बाप-बेटा है, जिनको इस मामले में नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी को माननीय अदालत में पेश कर इनका रिमांड हासिल किया जाएगा इनसे और भी बड़े खुलासे होने की आस हैं।

दूसरी तरफ पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर भी इस जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों में से एक रूपिंदर छत्तीसगढ़ का निवासी है और रायपुर में एनडीपीएस मामलों में शामिल है। डीजीपी ने कहा, कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक मणि उर्फ माऊ भी हत्या के मामलों में वांछित था और महाराष्ट्र से हथियार तस्करी में भी शामिल था। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों पर भी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में एनडीपीएस के तहत कई मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें