Site icon Dainik Savera Times

हल्द्वानी दंगा: हथियारों सहित 25 और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

नैनीताल: उत्तराखंड के हल्द्वानी में आगजनी और दंगा भड़काने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से थाना से लूटी गयी गोलियों समेत कई हथियार भी बरामद की है।

इस कांड का मुख्य आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में असलाह भी बरामद हुआ है। अभी तक कुल 30 दंगाइयों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Exit mobile version