Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में सड़क हादसे में गई किसान की जान, धान से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली पलटी, मंडी में नहीं बीके धान, वापसी में हादसा

November 10, 2024

हरियाणा में सड़क हादसे में गई किसान की जान, धान से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली पलटी, मंडी में नहीं बीके धान, वापसी में हादसा

हरियाणा के सिरसा में धान से भरी हुई ट्रैक्टर–ट्रॉली चालक की ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से मौत हो गई। किसान ट्रैक्टर में धान को भरकर मंडी में बेचने के लिए निकला था।लेकिन धान नहीं बिका। जिसके बाद वह उसी धान से भरे ट्रैक्टर–ट्रॉली को चला कर वापस घर आने लगा।

 

लेकिन रास्ते में गांव रंगा के निकट स्थित घग्गर नदी के पुल से उतरते समय ट्रैक्टर–ट्रॉली का संतुलन बिगड़ा और ट्रॉली पलट गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर भी पलट गया। जिसके नीचे किसान दब गया, और वहीं दबा रहा। जब तक कि वहां एक राहगीर ने आकर किसान को ट्रैक्टर के नीचे से निकला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

मृतक किसान की पहचान पणिहारी रोड स्थित ढाणी निवासी 26 वर्षीय मुरारीलाल के रूप में हुई है। उसके चचेरे भाई ने बताया कि मुरारीलाल के पास ढाई एकड़ जमीन थी। ओर तीन एकड़ जमीन उसने ठेके पर ली थी। जिससे हुई धान की फसल वह मुसाहिबवाला शेलर के पास बेचने गया। लेकिन लाइन में लगे रहने के बाद धान नहीं बिका। मुरारी लाल और अन्य किसान से खा गया कि धान में नमी ज्यादा है इसलिए 250 रुपया प्रति क्विंटल पर धान खरीदा जाएगा।

 

रात को 9 बजे जब वह घर की और वापस लौट रहा था। तो पुल से उतरते समय ट्रैक्टर पलट गया। ओर धान खेतों में फैल गए। इस दौरान किसान भी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ओर उसकी गर्दन टूट गई। सिर में भी गंभीर चोटें आ गई। इसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। जब तक राहगीर ने आकर उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें