Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Helicopter Crash : न्यूयॉर्क में क्रैश होकर नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, सीमेंस के CEO सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत

April 11, 2025

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक दुखद हादसा हो गया है। गुरुवार को एक हेलीकॉप्टर हडसन नदी में गिर गया। इस हादसे में ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी सीमेंस के स्पेन प्रभाग के सीईओ और उनका परिवार बैठा था। इस हदासे में पायलट सहित पूरे परिवार की मौत हो गई।

हेलीकॉप्टर में कौन-कौन सवार था?
इस हेलीकॉप्टर में स्पेन की एक फैमिली और पायलट सवार थे। मरने वालों में स्पेनिश टेक्नोलॉजी कंपनी Siemens के CEO अगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी मर्से कैम्परुबी मोंटाल और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र 4, 5 और 11 साल थी।

 

हादसा कैसे हुआ?
जांच में सामने आया है कि हेलीकॉप्टर का मुख्य रोटर और टेल बूम (पीछे का हिस्सा) हवा में ही अलग हो गए थे। रोटर ब्लेड अलग हो जाने के बावजूद नीचे गिरते समय तक घूमते रहे। यह साफ नहीं है कि रोटर और टेल बूम कैसे अलग हुए। इस बात की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हेलीकॉप्टर गिरने का वीडियो कई लोगों ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर अचानक से गिरता है और नदी में जा गिरता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जताया दुख
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हादसे का वीडियो बहुत भयानक है। ट्रंप ने बताया कि उनकी टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हादसे की असली वजह सामने लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें