Site icon Dainik Savera Times

लाल सागर में हूती समूह के यूनानी जहाज पर हुआ हमला ,चालक दल के सदस्य सुरक्षित

अदन: लाल सागर में यूनान के एक तेल टैंकर जहाज पर हूती विद्रोहियों ने हाल ही में हमला कर दिया जिससे उसमें आग लग गयी और जहाज के डूबने की आशंका है। राहत की बात यह रही कि चालक दल के सभी 25 सदस्यों को बचा लिया गया है ।

ब्रिटेन मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने शुक्रवार को बताया कि यूनान के एमवी सोयूनियन नाम के इस जहाज पर बंदरगाह शहर होदेइदाह से लगभग 77 समुद्री मील (लगभग 143 किलोमीटर) पश्चिम में पिछले दो दिनों से यमन के हूती समूह द्वारा तीन अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया, जिससे, जहाज में आग लग गई और इंजन बंद हो गया।

Exit mobile version