Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

एसडीएम महिला की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

January 30, 2024

एसडीएम महिला की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

डिंडोरी: मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुरा में पदस्थ अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) निशा नापित की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाते हुए आज उसके पति मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

कथित व्यवसायी पति अपनी पत्नी से इस बात से नाराज था कि निशा ने उसे बैंक और सरकारी दस्तावेजों में ‘‘नॉमिनी’’ घोषित नहीं किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और रविवार को दिन में उसने पत्नी की हत्या ही कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद रक्त से सने कपड़े वॉशिंग मशीन में धोए और पुलिस के समक्ष झूठी कहानी गढ़ने का प्रयास किया।

पुलिस को शक हुआ और निशा के परिजनों से चर्चा के बाद मनीष पर केंद्रित कर जांच की गयी तो सच्चायी का खुलासा हो गया। दरअसल विवाह के कुछ दिनों बाद ही कथित तौर पर प्रापर्टी ब्रोकर का कार्य करने वाला मनीष अपनी पत्नी से रुपयों की मांग करने लगा था। पैसे नहीं मिलने पर वह पत्नी को प्रताड़ति करता था। आखिरकार उसने पत्नी की हत्या कर दी। उसने पुलिस के समक्ष पहले कहा था कि उसे खून की उल्टियां हुयीं और बाद में उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और दहेज संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें