Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर कांग्रेस मप्र में सरकार बनाती है, तो ‘लाडली बहना’ योजना बंद कर देगी : चौहान

October 18, 2023

अगर कांग्रेस मप्र में सरकार बनाती है, तो ‘लाडली बहना’ योजना बंद कर देगी : चौहान

झाबुआ: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दावा किया कि अगर 17 नवंबर के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह महिलाओं के लिए भाजपा सरकार की लाडली बहना योजना को बंद कर देगी।चौहान ने निर्वाचन आयोग से शिकायत करने के लिए विपक्षी दल की आलोचना की कि वह योजना के तहत वित्तीय सहायता की अगली किश्त पात्र लाभाíथयों के बैंक खातों में ‘‘चुपचाप’’ हस्तांतरित कर देंगे।उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेसी बहुत शोर मचा रहे हैं कि मामा (जैसा कि चौहान मध्य प्रदेश में लोकप्रिय हैं) चुपचाप लाडली बहना योजना का पैसा लाभाíथयों के बैंक खातों में जमा कर देंगे और उन्होंने इसके बारे में निर्वाचन आयोग से शिकायत भी की है। चुपचाप क्यों, मैं डंके की चोट पर पैसा डालूंगा।’’

मुख्यमंत्री झाबुआ जिले के थांदला विधानसभा क्षेत्र के देवगढ़ गांव में भाजपा प्रत्याशी कलसिंघ भाबर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। चौहान ने सभा में आरोप लगाया कि जब कांग्रेस ने राज्य में शासन किया तो उसने लोगों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया और आगाह किया कि अगर चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आई, तो वह लाडली बहना योजना बंद कर देगी।वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘योजना के तहत महिलाओं को फिलहाल उनके बैंक खातों में 1,250 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं, लेकिन वे (कांग्रेसी) इससे खुश नहीं हैं।’’ उन्होंने मतदाताओं से अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में भाबर और भाजपा का समर्थन करने की अपील की।

चौहान ने कहा कि उनकी सरकार ने बच्चों को अच्छी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया है और इस लक्षय़ को हासिल करने के लिए पूरे राज्य में स्कूल और छात्रवास खोले हैं। मुख्यमंत्री ने झाबुआ में देवी शंभू माता के मंदिर में शंभू माता लोक के निर्माण का वादा किया और कहा कि एक स्थानीय अस्पताल को उन्नत किया जाएगा और इसमें सभी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।उन्होंने झाबुआ और अलीराजपुर जिलों में नर्मदा नदी का पानी लाने का भी वादा किया।मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में मतदान होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें