Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पटाखों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, दिए सख्त निर्देश

November 7, 2025

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पटाखों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, दिए सख्त निर्देश

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह आदेश विशेष रूप से विवाह समारोहों के दौरान लागू रहेगा।

जिले के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने गुरुवार को यह आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यह कदम स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है। रिपोर्ट में बताया गया था कि रात के समय शादियों में पटाखों के उपयोग से सुरक्षाबलों को भ्रम हो सकता है और इससे किसी आतंकी गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर लिया गया निर्णय

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की सिफारिश पर उपायुक्त ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत जारी किया है। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगले आदेश तक जारी रहेगा।

उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों या दुकानदारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त शर्मा ने कहा, “सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह कदम एहतियाती तौर पर उठाया गया है ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।”

ये भी पढ़ें: Anil Ambani को ED ने फिर भेजा समन, जानिए क्या है पूरा मामला

स्थानीय स्तर पर मिले-जुले प्रतिक्रियाएं

जहाँ सुरक्षा एजेंसियों ने इस फैसले को “ज़रूरी और समयोचित” बताया है, वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था या सीमित समय में अनुमति देने पर विचार करना चाहिए था। फिलहाल, प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें