Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

KIA ला रही जबरदस्त कार, नई छोटी SUV, पेट्रोल-डीजल के साथ इलेक्ट्रिक मोटर से भी होगी लैस

February 14, 2023

KIA  ला रही जबरदस्त कार, नई छोटी SUV, पेट्रोल-डीजल के साथ इलेक्ट्रिक मोटर से भी होगी लैस

नई दिल्ली: अपने भारतीय प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करने के उद्देश्य से किआ ने दो मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कारों सहित कई नए मॉडल की योजना बनाई है. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लाएगी जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दोनों ऑप्शन के साथ पेश की जाएगी. कोडनेम Kia AY, EV मॉडल को लोकल लेवल पर डिवेलप किया जाएगा और 2025 में सड़कों पर आने की उम्मीद है. Kia के उत्पाद लाइनअप में, नई Kia कॉम्पैक्ट SUV सोनेट और सेल्टोस SUV के बीच प्लेस की जाएगी।

नई किआ कॉम्पैक्ट एसयूवी को 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। लंबे और बॉक्सी डिजाइन के साथ यह सोनेट और सेल्टोस से अलग दिखेगी. इसकी कुछ फीचर्स इसके सिबलिंग्स से शेयर जा सकती हैं. कंपनी का टारगेट नई Kia AY SUV की लगभग 1 लाख यूनिट का उत्पादन करना है. जहां इसका 80 फीसदी वॉल्यूम पेट्रोल वर्जन के लिए होगा, बाकी इलेक्ट्रिक इटरेशन के लिए होगा।

ग्लोबल लेवल पर 14 मॉडल पेश करेगी कंपनी
अपनी ईवी योजना के लिए, दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता R&D उद्देश्य, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्शन कपैसिटी को डिवेलप करना है. इसके लिए कंपनी 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. मार्च 2022 में, कंपनी ने 2027 तक 14 मॉडल पेश करने की अपनी ग्लोबल ईवी प्लानिंग की घोषणा की, जिसमें दो पिक-अप ट्रक और एक एंट्री-लेवल BEV शामिल है।

खास हैं फीचर्स
2023 ऑटो एक्सपो में, किआ इंडिया ने EV9 कॉन्सेप्ट SUV का प्रदर्शन किया, जो इस साल के अंत तक उत्पादन में प्रवेश करेगी। यह E-GMP आर्किटेक्चर पर आधारित है और इसकी लंबाई 4929mm, चौड़ाई 2055mm और ऊंचाई 1790mm है. दिलचस्प बात यह है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी का ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर हासिल किया गया 3,100 मिमी का सबसे बड़ा व्हीलबेस है। कॉन्सेप्ट में डुअल-मोटर और 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सेटअप के साथ 77.4kWh बैटरी पैक है. इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट के सिंगल मोटर के साथ आने की संभावना है जो रियर एक्सल को पावर देता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें