Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोने की तरह अब चांदी पर भी लागू होगा हॉलमार्किंग का नियम

December 27, 2024

सोने की तरह अब चांदी पर भी लागू होगा हॉलमार्किंग का नियम

मंडी गोबिंदगढ़/तपा: सरकार अब चांदी और उससे बने आभूषणों पर भी हॉलमार्किग लागू करने की तैयारी में है। ये कदम उपभोक्ताओं को शुद्धता और गुणवत्ता का आश्वासन देने के लिए उठाया जा रहा है। सोने पर हॉलमार्किग की प्रक्रि या 2021 में शुरू की गई थी, जो अब सफलतापूर्वक लागू हो चुकी है। चांदी के आभूषणों के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाने पर काम चल रहा है। चांदी पर हॉलमार्किग लागू करना सोने की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

इसकी मुख्य वजह यह है कि चांदी पर अंकित हॉलमार्कको आसानी से मिटाया जा सकता है। सरकार इस समस्या को हल करने के लिए तकनीकी समाधानों पर विचार कर रही है। हॉलमार्किग से नकली या मिलावटी चांदी और सोने की पहचान आसान होगी। यह उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाएगा कि उनके द्वारा खरीदा गया आभूषण शुद्ध है। प्रत्येक आभूषण का यूनीक कोड होने से उसकी ट्रैकिंग संभव होगी। इससे चोरी या गुम हुए आभूषणों की पहचान भी आसान हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें