Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र कैश कांड : विनोद तावड़े ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को भेजा 100 करोड़ मानहानि का नोटिस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पैसे बांटने के आरोपों में घिरे भारतीय जनता पार्टी के नेता और महासचिव विनोद तावड़े ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की बेटी सुप्रिया सुले को मानहानि का नोटिस भेजा है। तावड़े ने 21 नवंबर को भेजे इस नोटिस में स्पष्ट कहा कि तीनों नेताओं द्वारा उन पर लगाए गए आरोप ‘राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित‘ हैं।

इसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है। लिहाजा तीनों माफी मांगें। अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो कोर्ट मानहानि का मुकद्दमा चलाएगा। यह मुकद्दमा 100 करोड़ रुपए का होगा। विनोद तावड़े ने अपने नोटिस में कहा कि मैं पिछले 4 दशक से राजनीति में हूं। मेरा राजनीतिक जीवन बेदाग रहा है। इसमें भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। लेकिन, मौजूदा समय में मुझ पर जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं, उनमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। मुझ पर लगाए गए आरोप सरासर गलत हैं। इन आरोपों के जरिए राजनीति में मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।‘

Exit mobile version