Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बड़ा हादसा बरातीयों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 10 लोगों की हुई मौत और 18 घायल

June 3, 2024

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बड़ा हादसा बरातीयों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 10 लोगों की हुई मौत और 18 घायल

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में दस से अधिक लोगों की मौत हो गई। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर आए लगभग 30 बराती राजगढ़ जिले की पिपलोदी चौकी के समीप ट्राली पलटने से हादसे का शिकार हो गए। ट्राली के नीचे दबने के कारण 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

राजगढ़ एसडीएम बघेल ने बताया कि फिलहाल हम अस्पताल में मौके पर ही है। मृतकों का सही आंकड़ा अभी बता पाना मुश्किल है। जांच की जा रही है, उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की कुल कितने लोगो की मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे में मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे के बाद मदद करने पहुंचे लोगों ने बताया कि हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हम लोग मदद को पहुंचे। ट्रॉली में 25-30 लोग थे, सभी दब गए थे। हमने कोशिश की पर लोगों को निकाल नहीं सके। बाद में प्रशासन की मदद से जेसीबी बुलाई गई, जिसने ट्रॉली को उठाया फिर लोगों को निकाला जा सका। दस से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें