Site icon Dainik Savera Times

मीनाक्षी लेखी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर का किया उद्घाटन

विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री, मीनाक्षी लेखी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट सर्कुलेटिंग एरिया में एस्केलेटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली और दिल्ली मंडल के अधिकारी भी उपस्थित थे। इन एस्केलेटर से फुटोवरब्रिज पर प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 16 तथा मेट्रो स्टेशन के लिए निर्बाध आवाजाही हो सकेगी।

विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री, मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इससे यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक आवाजाही में सुगमता होगी।

Exit mobile version