Site icon Dainik Savera Times

कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी जमानत पर रिहा, पुलिस हुई अलर्ट

सोनभद्र: हत्या के मामले में गुर्मा जेल में सजा काट रहे पश्चिम उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी सुदर भाटी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया है।

नोयडा के घंघौला निवासी कुख्यात अपराधी सुंदर भाटी का अपराध की दुनिया में भारी दबदबा रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में सुंदर भाटी के उपर हत्या, हत्या का प्रयास रंगदारी व अन्य आपराधिक मामलों में कुल 60 मुकदमे दर्ज है। हरेंद्र प्रधान की हत्या के मामले में सुंदर भाटी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह वर्ष 2021 में सोनभद के गुर्मा जेल में आया था। हाइकोर्ट प्रयागराज से जमानत मिलने पर उसे गुर्मा जेल से रिहा किया गया है।

Exit mobile version