Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Odisha Accident: सुंदरगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, कीर्तन से लौट रहे सात लोगों की हुई मौत; पांच की हालत गंभीर

November 2, 2024

Odisha Accident: सुंदरगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, कीर्तन से लौट रहे सात लोगों की हुई मौत; पांच की हालत गंभीर

रायगढ़/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के टपरिया में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गये।

मृतक कांडाडूडा और समरपिण्डा की कर्टन मण्डली के थे। शनिवार तड़के हादसा उस समय हुआ जब एक कोयले से भरी खड़ी ट्रेलर को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि मैजिक वाहन में 24 से अधिक लोग सवार थे, जो जशपुर के गहिरागुरू के आश्रम से मेले में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी देर रात करीब डेढ़ बजे दुर्घटना हो गयी। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और वाहन चालक शामिल हैं।

सभी मृतक ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों को रायगढ़ जिले की पुलिस की सहायता से सुंदरगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जांच ओडिशा की हिमगिर पुलिस द्वारा की जा रही है।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें